कच्छ जिले के अंजार शहर में होने वाली बैठक में सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों के लगभग 300 आरएसएस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें राज्य के प्रत्येक गांव में शाखा (शाखाएं) स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 25 और 26 दिसंबर को गुजरात में संगठन के सौराष्ट्र क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। वे क्षेत्र में संघ का आधार बढ़ाने के बारे में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
कच्छ जिले के अंजार शहर में होने वाली बैठक में सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों के लगभग 300 आरएसएस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें राज्य के प्रत्येक गांव में शाखा (शाखाएं) स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बैठक बंद कमरे में होगी।
उन्होंने बताया कि आरएसएस 2025 में 100 साल पूरे कर रहा है। इस दौरान प्रत्येक गांव में शाखा स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हम अपनी शाखाओं के माध्यम से सभी शहरों और कस्बों को कवर करने की भी योजना बना रहे हैं। 25 और 26 दिसंबर को मोहन भागवत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य के 18,000 गांवों में से 7,000 गांवों में रोजाना आरएसएस की शाखाएं लगाई जाती हैं। इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक मार्च में भागवत और अन्य शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में अहमदाबाद में आयोजित की गई थी।