फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC vs BJP: 'महुआ ने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया, ममता का समर्थन शर्मनाक'; भाजपा MLA अग्निमित्रा पॉल बरसीं

Sun, 26 Nov 2023 06:36 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

'कैश फॉर क्वेरी' विवाद में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा भाजपा के निशाने पर हैं। ताजा घटनाक्रम में पश्चिम बंगाल की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, महुआ ने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया है। ममता बनर्जी उनका समर्थन कर रही हैं, जो बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन
तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा और प. बंगाल में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोपों का सामना कर रहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की महिला सांसद महुआ मोइत्रा कठघरे में हैं। 'कैश फॉर क्वेरी' नाम से चर्चित इस मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू होने की खबरें भी सामने आई हैं। इस मामले में बीजेपी तृणमूल पर हमले का कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहती। ताजा घटनाक्रम में पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने महुआ के साथ-साथ तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


अग्निमित्रा पॉल ने कैश फॉर क्वेरी विवाद और इसकी सीबीआई जांच से जुड़े एक सवाल पर कहा, "हमें पता था कि ऐसा होगा। जिसने नकद और दूसरे प्रकार की रिश्वत लेकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है, उसके खिलाफ सीबीआई जांच होनी ही चाहिए।"

महुआ मोइत्रा पर डिजिटल संसद पोर्टल की सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक ने कहा, तृणमूल सांसद ने अपना पासवर्ड संसद के बाहर के किसी व्यक्ति के साथ साझा करके देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। उन्हें आईडी-पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए था। जिसके साथ विवरण शेयर किया गया है, वह व्यक्ति दुबई का नागरिक है, भारत का नहीं। गोपनीय विवरण मिलने के बाद उसने वही किया जिसके बारे में हम सुनते हैं। महुआ ने नकदी के बदले में संसद में सवाल पूछे। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल का आरोप है कि महुआ ने अध्यक्ष की अनुमति के बिना 14 बार अंतरराष्ट्रीय यात्राएं कीं। उन्हें बताना चाहिए कि इतना पैसा कहां से आया? उन्हें जवाब देना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'महुआ कह रही हैं कि सीबीआई उनके जूते गिनने जा रही है। हां। बिल्कुल। आपके जूते हमारे जूते जैसे नहीं हैं...'

पार्टी की सांसद का समर्थन करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा, 'हमारी सीएम ममता बनर्जी महुआ का समर्थन कर रही हैं। जो भी भारत के खिलाफ है, जो भी भारत के लोगों के खिलाफ है, ममता बनर्जी उसके साथ खड़ी दिखाई देती हैं। यह बेहद शर्मनाक बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें