फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav: लालू यादव की बेटी रोहिणी ने CBI की पूछताछ पर जताई नाराजगी, बोलीं- पापा को परेशान किया जा रहा

Tue, 07 Mar 2023 05:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने कहा, ये लोग पापा को परेशान कर रहे हैं। अगर इस उत्पीड़न से कोई समस्या होती है, तो हम दिल्ली में सत्ता की कुर्सी को हिला कर रख देंगे। धैर्य समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता से सीबीआई की पूछताछ पर नाराजगी जताई। रोहिणी ने ही अपने पिता को किडनी दान की थी। उन्होंने मंगलवार को केंद्र सरकार पर बीमार 70 साल के बुजुर्ग को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सिंगापुर में रहने वाली आचार्य ने सीबीआई की पूछताछ पर नाराजगी जताने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये लोग पापा को परेशान कर रहे हैं। अगर इस उत्पीड़न से कोई समस्या होती है, तो हम दिल्ली में सत्ता की कुर्सी को हिला कर रख देंगे। धैर्य समाप्त हो रहा है। इससे पहले सीबीआई ने सोमवार को उनकी मां राबड़ी देवी से पूछताछ की थी और आज टीम बड़ी बहन मीसा भारती के दिल्ली स्थित घर पहुंची हुई है।

लालू प्रसाद यादव की पिछले साल सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। वह एक महीने पहले ही भारत लौटे हैं। संक्रमण के उच्च जोखिम को देखते हुए लालू ने अपने गृह राज्य से दूर मीसा भारती के आवास पर आराम करने का विकल्प चुना था।
विज्ञापन


 जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में लालू यादव से पूछताछ, लंच के बाद दोबारा पहुंची CBI टीम

रोहिणी आचार्य राजनीति में नहीं होने के बावजूद सोशल मीडिया पर अपने परिवार की ओर से मोर्चा संभालती रहती हैं। इस बीच उन्होंने एक इमोशनल ट्वीट में कहा कि अगर मेरे पिता के साथ कुछ अनहोनी होती है, तो मैं किसी को नहीं बख्शूंगी। याद रखना चाहिए कि समय बड़ा बलवान है।
विज्ञापन


हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को खारिज किया है। पार्टी ने दावा किया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी ठहराया गया है, जो उस समय दर्ज किए गए थे, जब केंद्र में एक गठबंधन का शासन था। इसका हिस्सा राजद भी थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप पत्र दायर की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें