फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: 8 साल पुराने कोयला चोरी मामले में सीबीआई ने चार को किया गिरफ्तार 

Mon, 27 Sep 2021 06:52 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

आठ साल पुराने कोयला चोरी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें आसनसोल में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई का कहना है कि आज उसने पिछले 7-8 वर्षों के दौरान ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड क्षेत्रों में कोयले की चोरी से संबंधित एक मामले में चार लोगों जयदेब मंडल, नारायण खरका, गुरुपद माजी और नीरद बरन मंडल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीबीआई ने कहा कि जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, वे आरोपी अनूप माजी के करीबी सहयोगी थे और इन्होंने खनिकों को नौकरी पर रखने, ट्रांसपोर्टरों की व्यवस्था करने और अवैध रूप से निकाले गए कोयले को बेचने में उनकी सहायता की। इन्हें आसनसोल में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

बंगाल चुनाव हिंसा मामले में एक गिरफ्तार 
वहीं, सीबीआई ने आज पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के एक मामले में पुणे, महाराष्ट्र से एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को एक अदालत में पेश किया गया, जिसे चार दिनों के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें