फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: CBI ने आरोपियों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र, नागा महिला की हत्या का मामला; पढ़ें...

Sat, 09 Dec 2023 05:07 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नागा समुदाय की महिला की हत्या के नौ आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने आरोप पत्र दायर किया है। 
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर राज्य में 15 जुलाई को जातीय हिंसा के दौरान भीड़ द्वारा नागा समुदाय की महिला की हत्या की गई थी। मामले पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने नौ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


गुवाहाटी में एक विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया है। सीबीआई के मुताबिक इस हत्या जैसे जघन्य अपराध के लिए 9 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। 

बता दें इम्फाल स्थित पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद मणिपुर सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय जांच ब्यूरो मामले की जांच शुरु की थी। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि 15 जुलाई को हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाया। अपहरण के बाद महिला का शव बरामद किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने सहित आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें