फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने किया दो सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, 82 लाख रुपये की रिश्वत का आरोप 

Wed, 19 Dec 2018 01:31 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने आर्मी सर्विस कॉर्प्स के दो सैन्य अधिकारियों लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शर्मा और लेफ्टिनेंट कर्नल सुतीक्ष्ण राणा के खिलाफ रिश्वत लेना का मामला दर्ज किया है। दोनों ही अधिकारियों पर नागालैंड में तैनात सैनिकों के लिए राशन खरीद करने के लिए आपूर्तिकर्ता से 82 लाख से अधिक की रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई ने उक्त कार्रवाई सेना की 3 कॉर्प्स के मुख्यालय में तैनात ब्रिगेडियर राजीव गौतम की शिकायत पर की है। 

विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि सेना ने अपनी जांच के दौरान के पाया कि दोनों ही सैन्य अधिकारियों ने साल 2012 से 2016 के दौरान राशन आपूर्तिकर्ता जयप्रकाश सिंह से 82 लाख की रिश्वत ली है। सात महीने लंबी चली प्राथमिक जांच में सीबीआई को जयप्रकाश द्वारा शर्मा और राणा को क्रमश: 10 लाख और 3.40 लाख रुपये की देने के बात के सबूत मिले हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें