फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvSL: श्रीलंका ने की मैच में वापसी,  मेंडिस-मैथ्यूज ने जड़ा शानदार शतक

Tue, 18 Dec 2018 11:10 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कुसल मेंडिस
विज्ञापन

एंजेलो मैथ्यूज और कुसल मेंडिस ने शतक जड़ने के अलावा पूरे दिन बल्लेबाजी की जिससे श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को मैच ड्रॉ कराने की उम्मीद जगाई।

विज्ञापन


चौथे दिन का खेल खत्म होने पर मेंडिस 116 जबकि मैथ्यूज 117 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों चौथे विकेट के लिए अब तक 246 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं जो न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका का रिकॉर्ड है। श्रीलंका ने इन दोनों की पारियों की बदौलत दूसरी पारी में तीन विकेट पर 259 रन बना लिए हैं।

न्यूजीलैंड में यह पहली बार हुआ है कि पूरे दिन के खेल के दौरान एक भी टेस्ट विकेट नहीं गिरा। दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट क्रिकेट में पिछली बार 2008 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। श्रीलंका ने कल तीन विकेट पर 20 रन बनाए थे।
विज्ञापन


पहली पारी में 296 रन से पिछड़ने वाली श्रीलंका की टीम अब भी न्यूजीलैंड से 37 रन से पीछे है। पिच बिलकुल सपाट हो चुकी है और गेंदबाजों को इससे मदद नहीं मिल रही है जबकि कल बारिश की भी संभावना है जिससे इस टेस्ट के ड्रा होने की संभावना बढ़ गई है।

मेंडिस और मैथ्यूज ने आज पूरे दिन मेजबान टीम के गेंदबाजों को हताश किया। पहली पारी में दो रन बनाने वाले मेंडिस ने अधिक सकारात्मक रवैया अपनाया और शार्ट गेंदबाजी के विशेषज्ञ नील वेगनर को निशाना बनाया। मेंडिस ने इस तेज गेंदबाज पर चार चौके मारे जिसके उन्होंने चार ओवर के स्पैल में 35 रन खर्च किए। मेंडिस ने हालांकि इसके बाद सतर्कता से बल्लेबाजी की। श्रीलंका की पहली पारी में सर्वाधिक 83 रन बनाने वाले मैथ्यूज ने 248 गेंद में नौवां टेस्ट शतक पूरा किया। मेंडिस ने 215 गेंद में छठा शतक जड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें