गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी अफसर आंनद जोशी को पटियाला हाउस कोर्ट ने पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। सोमवार को सीबीआई ने आनंद जोशी को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले सीबीआई की टीम रविवार को आनंद जोशी को गिरफ्तार किया था। सीबीआई की टीम में ने जोशी से रविवार देर रात तक पूछताछ भी की।
मालूम हो कि गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी अफसर आनंद जोशी पर मंत्रालय से फाइलें गायब करने का आरोप है। उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कई एनजीओ को फायदा पहुंचाया है। सीबीआई ने रविवार को आनंद जोशी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, हालांकि बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि कुछ दिन पहले आनंद जोशी रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पत्र छोड़ा और लापता हो गए। सीबीआई उनकी तलाश कर रही थी।
#FLASH Patiala House Court sends MHA Under Secretary Anand Joshi to CBI custody till 20th May.— ANI (@ANI_news) May 16, 2016