फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar Case: 'संजय रॉय ने दुष्कर्म के बाद डॉक्टर की हत्या की', कोलकाता मामले में सीबीआई चार्जशीट में दावा

Tue, 08 Oct 2024 01:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

संजय रॉय कोलकाता पुलिस के साथ बतौर कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ काम कर रहा था। सीबीआई आज सियालदह की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल करेगी। 
विज्ञापन
कोलकाता मामले का मुख्य आरोपी संजय रॉय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सीबीआई आज चार्जशीट दाखिल करेगी। इस चार्जशीट में सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय को महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या का आरोपी बनाया है। संजय रॉय कोलकाता पुलिस के साथ बतौर कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ काम कर रहा था। सीबीआई आज सियालदह की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल करेगी। 
विज्ञापन


सीबीआई की चार्जशीट में सामूहिक दुष्कर्म का जिक्र नहीं
सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, संजय रॉय ने उस वक्त अपराध को अंजाम दिया, जब पीड़ित डॉक्टर ब्रेक के दौरान अस्पताल के सेमिनार रूम में आराम के लिए गई हुई थी। सीबीआई ने 200 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। सीबीआई अभी इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये सामूहिक दुष्कर्म था और क्या अपराध में संजय रॉय के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे?

डॉक्टर्स के प्रदर्शन पर सुनवाई से इनकार
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को उस जनहित याचिका पर फिलहाल सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें एस्प्लेनेड में जूनियर डॉक्टरों के धरने को सड़क के किनारे स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। न्यायालय में ये दावा किया था कि इस स्थान पर यातायात प्रभावित हो रहा है। पश्चिम बंगाल में आंदोलनरत चिकित्सक शनिवार से शहर के बीचों-बीच मौजूद इस स्थान पर आमरण अनशन कर रहे हैं। वे आरजी कर अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के लिए न्याय और चिकित्सकों के कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी
वहीं अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स का अनशन जारी है। आरजी कर अस्पताल के अनिकेत महतो, कोलकाता मेडिकल कॉलेज के स्निग्धा हाजरा, तनया पांजा और अनुस्तुप मुखोपाध्याय, एसएसकेएम अस्पताल के अर्नब मुखोपाध्याय, एनआरएस मेडिकल कॉलेज के पुलस्थ आचार्य और केपीसी मेडिकल कॉलेज के सायंतनी घोष हाजरा अनशन में बैठे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें