फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने कर्ज घोटाले में दाखिल की चार्जशीट, केनरा बैंक के दो पूर्व सीएमडी का भी नाम शामिल

Fri, 29 Jun 2018 03:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने विनसम डायमंड्स कंपनी से जुड़े 146.35 करोड़ रुपये के कर्ज घोटाले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें केनरा बैंक के दो अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) और एक पूर्व कार्यकारी निदेशक का भी नाम शामिल किया गया है। साथ ही कंपनी के अरबपति मालिक जतिन मेहता के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस समय फरार चल रहे मेहता भारत के बजाय सेंट किट्स से जारी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि एजेंसी ने मेहता समेत 21 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मेहता की कंपनी, मेहता की पत्नी, 15 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 15 सरकारी कर्मचारियों में केनरा बैंक के दो पूर्व सीएमडी अविनाश चंद्र महाजन व सुंदर राजन रमन भी शामिल हैं। मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट में बैंक की पूर्व कार्यकारी निदेशक अर्चना भार्गव का नाम भी आरोपियों में है।

ये था पूरा घोटाला
केनरा बैंक की गारंटी पर मेहता की कंपनी ने तीन विदेशी बैंकों द बैंक ऑफ नोवा स्कॉटिया, स्टैंडर्ड बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से सोना आयात किया और इसे आभूषणों में बदलकर यूएई में 13 खरीददारों को भेज दिया। लेकिन कंपनी ने तीनों विदेशी बैंकों को सोने का मूल्य नहीं चुकाया, जिसके चलते गारंटी लेने वाले केनरा बैंक को 146.35 करोड़ रुपये की रकम चुकानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें