फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई की कार्रवाई: महंगे दाम पर सामग्रियां खरीदने के लिए रेलवे अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Mon, 14 Feb 2022 10:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ वस्तुओं को महंगे दाम पर खरीदने के आरोप में सीबीआई ने भारतीय रेलवे के कुछ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 22 करोड़ रुपये से अधिक की वस्तुओं को ऊंची कीमतों पर खरीदने के लिए एक वरिष्ठ डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर समेत रेलवे के कुछ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ब्यूरो के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इस संबंध में सीबीआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'यह आरोप लगाया गया था कि आरोपी निजी कंपनियों से अवैध लाभ पाने के बदले में स्टोर से बाहर की वस्तुओं को अधिक कीमत पर खरीदने के लिए निजी आपूर्तिकर्ताओं के साथ एक साजिश में संलिप्त थे। '

सीबीआई ने इस मामले में पिछले शुक्रवार को 12 स्थानों पर इन आरोपियों के परिसरों पर छापेमारी भी की थी। सीबीआई के अधिकारियों ने आगे बताया कि इस कथित अपराध को अंजाम देने के दौरान वरिष्ठ डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मध्य रेलवे में कुर्ला में नियुक्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें