फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puducherry: PWD के कार्यकारी और मुख्य अभियंता रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार, CBI ने ठेकेदार भी पकड़ा

Sun, 23 Mar 2025 11:38 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने पुडुचेरी सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) में मुख्य अभियंता और कार्यकारी अभियंता समेत तीन लोगों को कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कार्यकारी अभियंता ने मुख्य अभियंता के लिए रिश्वत की मांग की थी। सीबीआई ने बाद में दोनों के आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली। इस दौरान 73 लाख रुपये भी बरामद किए। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने पुडुचेरी सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) में मुख्य अभियंता और कार्यकारी अभियंता समेत तीन लोगों को कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर दो लाख रुपये की रिश्वत का आरोप है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक निजी ठेकेदार भी शामिल है। बाद में तलाशी के दौरान 73 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। 

विज्ञापन


कार्यकारी अभियंता आर चिदंबरनाथन पर आरोप है कि उन्होंने कराईकल में पीडब्ल्यूडी के तहत सड़क परियोजनाओं से संबंधित मामलों में भविष्य में बिना किसी परेशानी के मंजूरी देने का वादा किया। इसके एवज में उन्होंने ठेकेदार एन एलामुरुगन से 6 लाख रुपये कमीशन के तौर पर मांगे थे, जो कि कुल अनुमानित निविदा राशि 7.44 करोड़ रुपये का लगभग एक फीसदी है। 

ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में एसीबी का एक्शन; YSRCP नेता और एक IPS अधिकारी पर 'जबरन वसूली' का केस किया दर्ज
विज्ञापन


कार्यकारी अभियंता ने मुख्य अभियंता के लिए मांगी रिश्वत
आरोप है कि चिदंबरनाथन ने कथित तौर पर मुख्य अभियंता एम धिनाधयालन के लिए रिश्वत की मांग की थी। अधिकारियों ने बताया कि चिदंबरनाथन द्वारा रिश्वत की राशि का कुछ हिस्सा स्वीकार करने के तुरंत बाद सीबीआई ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 
कार्यकारी अभियंता के कब्जे से मिले 2 लाख रुपये
सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यकारी अभियंता के कब्जे से 2 लाख रुपये की राशि बरामद की गई। इसके अलावा, आरोपी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार- एक निजी व्यक्ति के वाहन से 50,000 रुपये की राशि बरामद की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के अधिकारी, CBI ने अजमेर में की बड़ी कार्रवाई

तलाशी में मिले 73 लाख रुपये
सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि जांच एजेंसी ने पुडुचेरी और कराईकल में आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली, जिसमें 73 लाख रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी मुख्य अभियंता धिनाधयालन के आवास से 65 लाख रुपये और आरोपी कार्यकारी अभियंता चिदंबरनाथन के घर से 8 लाख रुपये बरामद किए गए। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें