फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coal Scam: सीबीआई ने कोयला चोरी घोटाले में ईसीएल प्रबंधक समेत सात को किया गिरफ्तार

Thu, 14 Jul 2022 06:42 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलकाता।

सार

केंद्रीय जांच एजेंसी ने घोटाले के सिलसिले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा नरूला से दो बार पूछताछ की है।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले में बुधवार को ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के प्रबंधक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से तीन सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर, एक सेवारत, एक मैनेजर और दो सुरक्षागार्ड हैं।

विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक, सभी लोगों से कुछ सवाल पूछे गए थे और सही जवाब नहीं देने पर गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने के लिए सभी को आसनसोल ले जाया जाएगा।
 
केंद्रीय जांच एजेंसी ने घोटाले के सिलसिले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा नरूला से दो बार पूछताछ की है। सीबीआई ने फरार टीमएसी नेता विनय मिश्रा पर एक लाख रुपये का इनाम रखा है। विनय ने कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों के लिए पैसे एकत्रित किए।
विज्ञापन


ईडी ने विनय, उसके भाई विकास और मुख्य अभियुक्त अनूप मांझी की 9.28 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। जांच के दौरान सीबीआई को पता चला कि हवाला के जरिए प्रभावशाली लोगों के विदेशी बैंक खातों में पैसा जमा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें