फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: विदेश व्यापार के संयुक्त महानिदेशक जवरी मल बिश्नोई गिरफ्तार, पांच लाख की रिश्वत मामले में कार्रवाई

Fri, 24 Mar 2023 10:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सीबीआई ने विदेश व्यापार के संयुक्त महानिदेशक (डीजीएफटी) जवरी मल बिश्नोई को पांच लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात के राजकोट शहर में विदेश व्यापार महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को कथित रूप से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक, संयुक्त महानिदेशक, डीजीएफटी के पद पर तैनात आरोपी जेएम बिश्नोई ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 9 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने पहली किश्त के रूप में 5 लाख रुपये की मांग की और शिकायतकर्ता को शेष राशि एनओसी सौंपने के समय देने को कहा।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। राजकोट और उसके मूल स्थान सहित आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों में तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें