फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई का शिकंजा: गेल के निदेशक ईएस रंगनाथन को किया गिरफ्तार, रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई

Sun, 16 Jan 2022 11:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 सीबीआई ने 50 लाख रुपये से अधिक के कथित रिश्वत मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम गेल के निदेशक (विपणन) ई एस रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 50 लाख रुपये से अधिक के कथित रिश्वत मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम गेल के निदेशक (विपणन) ई एस रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया है। इसस पहले सीबीआई ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के परिसरों से तलाशी के दौरान लगभग 1.29 करोड़ रुपये नकद, 1.3 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद हुए थे। कुछ देर में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


निजी कंपनियों को छूट देने के लिए ली गई रिश्वत
अधिकारियों के अनुसार कथित रिश्वत का मामला महारत्न कंपनी गेल द्वारा विपणन किए जाने वाले पेट्रो केमिकल उत्पादों को खरीदने वाली निजी कंपनियों को छूट देने से संबंधित है। सीबीआई ने शुक्रवार को मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस रंगनाथन के कार्यालय और नोएडा के सेक्टर 62 स्थित उनके आवास सहित करीब आठ स्थानों पर छापे मारे। 

इन परिसरों में हुई छापेमारी
सीबीआई के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, पंचकुला, करनाल आदि में आरोपियों के परिसरों में तलाशी ली गई, जिसमें अब तक लगभग 1.29 करोड़ रुपये की वसूली हुई। 
विज्ञापन


ऐसे कसा शिकंजा
सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि सीबीआई ने सूझबूझ से जाल बिछाया और दिल्ली स्थित एक निजी व्यक्ति गौर और एक निजी कंपनी के निदेशक को शुक्रवार को उस समय गिरफ्तार किया जब उक्त निजी व्यक्ति कथित रूप से गेल के निदेशक (विपणन) को देने के लिए दूसरे कंपनी के निदेशक से 10 लाख रुपये की कथित रिश्वत ले रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें