फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई : इंडियन बैंक से 100 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में 9 लोगों को किया गिरफ्तार 

Wed, 11 Aug 2021 04:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • एजेंसी ने पिछले साल 31 जुलाई को बैंक के अधिकारियों, निजी व्यक्तियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आरोपों की जांच की थी शुरू
  • 100 करोड़ रुपये से अधिक की सावधि जमा को बंद करके कथित रूप से धोखाधड़ी के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने इंडियन बैंक में चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट (सीपीटी) की 100 करोड़ रुपये से अधिक की सावधि जमा को बंद करके कथित रूप से धोखाधड़ी के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि एजेंसी ने पिछले साल 31 जुलाई को बैंक के अधिकारियों, निजी व्यक्तियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू की थी। बैंक में रखी गई 100.57 करोड़ रुपये से अधिक की सीपीटी की सावधि जमा को साजिश के तौर पर बंद कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि राशि निकालकर विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर दी गई। सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, इंडियन बैंक को कई सावधि जमाओं को फोरक्लोजिंग, प्री-क्लोजिंग के माध्यम से 45.40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


एक साल से अधिक की विस्तृत जांच के बाद, सीबीआई ने सोमवार रात नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान गणेश नटराजन, वी. मणिमोझी, जे. सेल्वाकुमार, के. जाकिर हुसैन, एम. विजय हेराल्ड, एम राजेश सिंह, एस. सियाद, एस. अफसर और वी. सुदलाईमुथु के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें