फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजों पर टिप्पणी का मामला: सीबीआई ने दो वकील और एक कारोबारी को किया गिरफ्तार

Mon, 14 Feb 2022 03:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

जांच एजेंसी की ओर से जारी बयान के अनुसार, हाल ही में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आरोपियों के आवास व अन्य परिसरों समेत 10 स्थानों पर छापे मारे गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में दो वकीलों और एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एक अधिकारी के अनुसार अधिवक्ता एम चंद्रशेखर राव, कलानिधि गोपालकृष्ण और कारोबारी रमेश राव को शनिवार को हिरासत में लिया गया। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने उनके खिलाफ जांच की थी। 

जांच एजेंसी की ओर से जारी बयान के अनुसार, हाल ही में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आरोपियों के आवास व अन्य परिसरों समेत 10 स्थानों पर छापे मारे गए थे। जांच एजेंसी को इन ठिकानों से कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने हाईकोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ जानबूझकर जजों को निशाना बनाने समेत कई केस दर्ज किए थे। आरोपियों पर अदालत के फैसले के खिलाफ मीडिया, सोशल मीडिया समेत कई मंचों पर टिप्पणी करने और साक्षात्कार देने के आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें