फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: रिश्वत मांगने के आरोप में रेलवे का चीफ इंजीनियर गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन में मिले 23 लाख नकद

Tue, 27 Sep 2022 11:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मामले में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर तैनात इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (आईआरएसएमई) के 1985 बैच के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को उनके चालक द्वारा उनकी ओर से रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्य रेलवे के एक प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता (प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर) और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। उन पर कथित तौर पर 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। तलाशी के दौरान 23 लाख रुपये नकद बरामद भी किए गए हैं। बताया जा रहा है तलाशी अभियान के दौरान 23 लाख रुपये नकद, 40 लाख के जेवरात के साथ-साथ नोएडा, हरिद्वार, देहरादून और दिल्ली में करोड़ों की संपत्ति सामने आई है। इसके अलावा उसके एनआरआइ खाते में दो लाख डॉलर के दस्तावेज भी मिले हैं।

विज्ञापन


CBI: मंत्री गिरीश महाजन के खिलाफ सीबीआई करेगी जांच, मारपीट और जबरन वसूली के लगे हैं आरोप

आरोप है कि कोलकाता की एक निजी कंपनी के बिल का भुगतान करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। मामले में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर तैनात इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (आईआरएसएमई) के 1985 बैच के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को उनके चालक द्वारा उनकी ओर से रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने कोलकाता की निजी कंपनी ‘आनंद सेल्स कॉरपोरेशन’ में साझेदार आदित्य टिबरेवाल और गुप्ता के चालक अब्दुल कलाम शेख को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


CBI : सीबीआई के संयुक्त निदेशक राकेश अग्रवाल और संपत मीणा का कार्यकाल बढ़ा, केंद्र की मंजूरी

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, सिंगापुर और अमेरिका में तीन बैंक खातों का भी पता चला है। इनमें लगभग 2 लाख डॉलर जमा हैं। इसके अलावा एक एनआरआई बैंक खाता, आरोपी और परिवार के सदस्यों के नाम पर अन्य बैंक खाते होने का भी पता चला है। एक बैंक लॉकर के बारे में भी जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें