फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: वित्तीय घोटाले को लेकर कोलकाता में तीन जगह सीबीआई ने की छापेमारी, जानें क्या है मामला

Tue, 27 Sep 2022 11:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने सोमवार को चिटफंड घोटाले में कथित संलिप्तता के सिलसिले में उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उसी कड़ी के तहत मंगलवार सुबह से भी सीबीआई ने छापेमारी और पूछताछ की।
विज्ञापन
सीबीआई की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की तीन टीमों ने वित्तीय घोटाले मामले में चल रही जांच के सिलसिले में मंगलवार को कोलताता में तीन जगह छापेमारी की। सीबीआई के तीन अधिकारियों की पहली टीम दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क रोड स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के आवास पर पहुंची। टीम ने चार्टर्ड एकाउंटेंट और उनके परिवार से बातचीत की। 

विज्ञापन


CBI: मंत्री गिरीश महाजन के खिलाफ सीबीआई करेगी जांच, मारपीट और जबरन वसूली के लगे हैं आरोप
विज्ञापन


पांच अधिकारियों की दूसरी टीम गणेश चंद्र एवेन्यू स्थित उसी चार्टर्ड एकाउंटेंट के कार्यालय में पहुंची। छह अधिकारियों की तीसरी टीम ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाइपास से सटे चार्टर्ड एकाउंटेंट के दूसरे कार्यालय में छापेमारी की है। हालांकि, सीबीआई ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा, लेकिन सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने सोमवार को चिटफंड घोटाले में कथित संलिप्तता के सिलसिले में उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उसी कड़ी के तहत मंगलवार सुबह से भी सीबीआई ने छापेमारी और पूछताछ की।
विज्ञापन


CBI : सीबीआई के संयुक्त निदेशक राकेश अग्रवाल और संपत मीणा का कार्यकाल बढ़ा, केंद्र की मंजूरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें