फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी मामला: 77 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं अनुव्रत मंडल, ड्राइवर और नौकर के नाम से भी खरीदी जमीन

Sat, 06 May 2023 09:15 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

ईडी ने चार्जशीट में दावा किया है कि पशु तस्करी से हासिल धन को सफेद करने के लिए घर के नौकर विद्युत वरण गायन के नाम पर बैंक अकाउंट खोला गया जबकि उसमें नॉमिनी के नाम पर अनुव्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को नामजद किया गया।
विज्ञापन
Anubrata Mondal - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल तिहाड़ जेल में बंद बंद हैं। उनके बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई दावे किए हैं। दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में एजेंसी ने दावा किया गया है कि मंडल कुल 77 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने नौकर और चालक के नाम से भी जमीन खरीदी है।

विज्ञापन


ईडी ने चार्जशीट में दावा किया है कि पशु तस्करी से हासिल धन को सफेद करने के लिए घर के नौकर विद्युत वरण गायन के नाम पर बैंक अकाउंट खोला गया जबकि उसमें नॉमिनी के नाम पर अनुव्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को नामजद किया गया। विद्युत 15 हजार रुपए मासिक वेतन पाता था जबकि उसके नाम पर 7 करोड़ 71 लाख रुपए की जमीन खरीदी गई है।

चार्जशीट के मुताबिक, राइस मिल में काम करने वाले नौकर विजय रजक के नाम पर भी अकाउंट खोला गया है और करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ। इसके अलावा विभिन्न लोगों के नामों पर भी खाते खोलकर काले घन को सफेद किया। काले धन को सफेद बनाने के लिए 10 से 12 बार लॉटरी जीतने का नाटक रचा गया, जबकि कोई भी अनुव्रत के नाम पर नहीं थी।
विज्ञापन


मंडल के नाम पर मौजूद संपत्ति का मूल्य 48 करोड़ छह लाख से अधिक है जो मवेशी तस्करी के एवज में हासिल राशि से खरीदी गई है। राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर मवेशियों से भरे ट्रकों को सीमा पार करवाते थे। इससे मिली राशि से गत दिसंबर महीने में अनुव्रत ने 29 करोड़ 50 लाख की संपत्ति और खरीदी। इस तरह से अब तक ईडी ने मंडल के नाम पर कुल मिलाकर 77 करोड़ 26 लाख की संपत्ति का पता लगाया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें