जल्लीकट्टू
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टालिन ने कहा, केंद्र सरकार ने तब जल्लीकट्टू को आयोजित करने की अनुमति देने के नाम पर नाटक किया। भाजपा सरकार ने शीर्ष अदालत में कहा था कि वह जल्लीकट्टू और बैलगाड़ी दौड़ को अनुमति नहीं देगी। बाद में द्रमुक सरकार उच्चतम न्यायालय मं कहा कि जल्लीकट्टू केवल एक मनोरंजन का खेल नहीं है। बल्कि, यह उत्सव किसानों के जीवन और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, सरकार ने अदालत को आश्वासन दिया था कि उचित सुरक्षा उपायों के साथ इस उत्सव को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले साल ऐतिहासिक फैसला दिया।