फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cash For Query: 'लोकसभा में रिपोर्ट पेश होने तक मैं कुछ नहीं बोलूंगी', एथिक्स कमेटी की जांच पर महुआ मोइत्रा

Mon, 04 Dec 2023 05:17 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cash For Query: रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि जब सदन में रिपोर्ट पेश ही नहीं हुई, तो मैं उस पर क्या बोलूं। वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए गंभीर आरोप। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदन में रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोकसभा की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने टिप्पणी करने से इकार कर दिया है। उन्होंने कहा, संसद में रिपोर्ट पेश होने के बाद मैं इस पर बोलूंगी। जब यह रिपोर्ट सदन में पेश ही नहीं हुई, तो मैं इस पर कैसे कुछ बोल सकती हूं। बता दें रिश्वत के बदले सवाल पूछने के मामले पर लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी सांसद मोइत्रा पर आचार समिति की रिपोर्ट को सदन में पेश करने से पहले ही लीक कर दिया। साथ ही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि आचार समिति की रिपोर्ट में क्या है। 

रिपोर्ट से जुड़े सवालों पर जवाब देते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि रिपोर्ट एक बार सदन में पेश होने दीजिए। मुझे नहीं पता कि रिपोर्ट में क्या है। मेरी जो शिकायतें थी, वो पहले ही मैंने कमेटी के सामने कह दिया था। रिपोर्ट के पेश होते ही मैं इस पर टिप्पणी करूंगा। 
विज्ञापन


बता दें एथिक्स कमेटी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ रिश्वत के बदले सवाल पूछने के आरोपों की जांच कर रही है। कयास लगाए जा रहे थे कि चार दिसंबर को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में अपनी रिपोर्ट रखने वाली थी। लोकसभा आचार समिति ने पिछले माह स्पीकर ओम बिरला को रिश्वत के बदले सवाल पूछने के आरोपों से संबंधित अपनी मसौदा रिपोर्ट सौंपी थी। सूत्रों ने बताया कि समिति ने मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें