फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदीः 20 हजार टन करेंसी पेपर आयात करेगा भारत, 9 विदेशी फर्मों पर नजर

Mon, 12 Dec 2016 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
करेंसी पेपर
विज्ञापन
500 और 1000 के नोट बंद करने के बाद सरकार अब बड़ी मात्रा में करेंसी पेपर आयात करने की तैयारी में है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते सरकार इसका टेंडर जारी कर सकती है। देश की चार सिक्यॉरिटी प्रिटिंग प्रेस के पेपर के लिए 9 विदेशी फर्मों से कागज मंगाया जाएगा। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बताया गया है कि करीब 20 हजार टन की मात्रा में पेपर आयात किया जाएगा। यह मात्रा चालू वर्ष में आयात किए गए 8 हजार टन करेंसी पेपर से कहीं ज्यादा है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, 'यह करेंसी पेपर के आयात का एक बड़ा ऑर्डर है, जो हमारे अगले एक साल या अधिक की करेंसी जरूरत को पूरा करेगा। लेकिन यह अब तक का सबसे बड़ा इंपोर्ट ऑर्डर नहीं है। अब हम अपना अधिकतर करेंसी पेपर खुद तैयार करते हैं।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

करेंसी पेपर
वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पिछले कुछ सालों में हर साल करेंसी पेपर की खपत करीब 25 हजार टन रही है, इसमें से करीब 18 हजार टन पेपर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की प्रेस में छपता है।  सामान्य प्रिंटिंग चक्र के हिसाब से देश के करीब 2017 के मध्य तक का पेपर स्टॉक मौजूद था लेकिन नोटबंदी और नए नोटों की ज्यादा खपत के कारण पेपर आयात करने का फैसला लेना पड़ा। 

वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक प्रिटिंग प्रेस के अधिकारियों का कहना है कि  करेंसी पेपर के आयात का ऑर्डर करीब 9 विदेशी फर्मों को दिया जा सकता है। इन फर्मों को गृह मंत्रालय की ओर से सुरक्षा संबंधी मंजूरी भी दी जा चुकी है। 9 में से 6 फर्म ऐसी हैं जो वर्तमान में भी भारत को करेंसी पेपर सप्लाई करती हैं, वहीं 3 को पहली बार लिमिटेड टेंडरिंग प्रोसेस से गुजरना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें