फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: पाबंदी के बावजूद प्रार्थना करना पड़ा भारी, मंदिर, मस्जिद और चर्च पर केस दर्ज 

Sat, 21 Mar 2020 05:11 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, तिरुवनंतपुरम 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

केरल में एक ही दिन में 12 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस ने शनिवार को तीन मंदिर प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन मंदिरों में मनाही के बावजूद पूजा की गई थी और प्रार्थना में लोगों को इकट्ठा होने दिया था। जबकि वायरस फैलने के डर से इन जगहों पर लोगों को एकजुट नहीं होने के निर्देश दिए गए थे। 

विज्ञापन




पुलिस ने एक मंदिर, मस्जिद और चर्च के प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केरल में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37 पार कर चुकी है। पुलिस ने बताया, 'इदुक्की जिले के वालिअनकावू मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन ने इससे पहले मंदिर प्रशासन को नोटिस जारी कर नियमित प्रार्थना के दौरान भीड़ एकजुट नहीं होने के निर्देश दिए थे।'

इस बीच ओलूर स्थित सेंट एंटनी चर्च के पादरी पर भी मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार, 'हमने चर्च के भीतर लोगों को एकजुट नहीं होने देने को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। अब चर्च के पादरी और एक अन्य अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।'
विज्ञापन


राज्यों के मंदिरों के लिए निर्देश जारी 
राज्यों में मंदिरों का प्रबंधन देखने वाले त्रावणकोर देवासम बोर्ड (टीडीबी) ने शनिवार को मंदिरों को निर्देश जारी किए हैं। टीडीबी ने मंदिर के सभी स्टाफ को मास्क व ग्लव्स देने का फैसला किया है। इसके अलावा मंदिर में आने का समय भी कम किया जाएगा। टीडीबी के अधिकारी ने कहा, 'नियमित अनुष्ठान और पूजा जारी रहेगी। मंदिर के फेस्टिवल में हाथियों का प्रयोग नहीं होगा। मंदिर सुबह 6 से 10 बजे तक और शाम को 5.30 बजे से 7.30 बजे तक खुलेंगे।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें