फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के खिलाफ मामला दर्ज, 12 दिसंबर को सुनवाई 

Sat, 07 Dec 2019 10:04 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ram Vilas Paswan - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने हालही में प्याज की बढ़ती कीमतों पर बयान दिया था। जिस पर मुजफ्फरपुर मिठनपुरा थाना क्षेत्र निवासी एम राजू नैयर ने केस दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


राम विलास पासवान के खिलाफ सीजेएम अदालत में परिवाद दायर किया गया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। एम राजू नैयर ने केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगाया है कि राम विलास पासवान को मंत्री होने के नाते प्याज की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उनका इस तरह का बयान दर्शाता है कि वो भी प्याज की कालाबाजारी में संलिप्त हैं और जनता को गुमराह करने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें