फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Carbon Finance: अब यूपी में पेड़ों से बरसेंगे डॉलर! कार्बन फाइनेंस से किसानों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 09 Aug 2024 08:19 PM IST

सार

यूपी सरकार अपने किसानों को एक पेड़ लगाने के बदले में प्रति वर्ष छह डॉलर की आर्थिक मदद देकर इस योजना को सफल बनाने के उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है। द एनर्जी एंड रिसोर्से इंस्टीट्यूट (टेरी) के सहयोग से इस योजना के जरिए किसानों की आय में वृद्धि के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी सरकार दे रही कार्बन फाइनेंस को बढ़ावा - फोटो : अमर उजाला


इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए यूपी में इस वर्ष 36 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का कीर्तिमान रचा गया था। अगले पांच साल में प्रदेश में 175 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का दावा है कि पिछले सात सालों में (2017 से 2024 तक) प्रदेश में दो सौ करोड़ से भी अधिक पौधे रोपे गये हैं। अब किसानों को भी इस महाअभियान से जोड़कर इसे और व्यापक बनाने का कार्य किया जा रहा है। 




प्रथम चरण में प्रदेश के 6 मंडलों के 25,140 किसान इस योजना से जुड़ चुके हैं। ये किसान 25,874 हेक्टेयर भूमि पर पेड़ लगाएंगे। इन पेड़ों से 42 लाख 19 हजार 369 कार्बन क्रेडिट का लक्ष्य सरकार ने रखा गया है। इस मद में सरकार द्वारा किसानों के लिए 202 करोड़ रुपये की धनराशि तय की गई है। कार्बन क्रेडिट पाने के लिए किसानों को अधिक से अधिक तेज गति से बढ़ने वाले पौधों जैसे पापुलर, मिलिया डूबिया, सेमल आदि लगाना होगा। प्रत्येक पांचवें वर्ष में छह अमेरिकी डॉलर के हिसाब से प्रति कार्बन क्रेडिट की खरीद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next