फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः भाजपा सांसद के कार्यक्रम स्थल पर खड़ी कार में लगी आग, किसी के जख्मी होने की खबर नहीं

Sat, 27 Feb 2021 08:24 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भिवंडी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र में भिवंडी से भाजपा सांसद कपिल पाटिल के कार्यक्रम स्थल के पास खड़ी एक कार में शनिवार दोपहर को आग लग गई। घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। सांसद के प्रवक्ता ने बताया कि कार उनके काफिले का हिस्सा थी और ठाणे जिले में कल्याण के पास शाहद में कार्यक्रम स्थल के नजदीक सड़क के किनारे खड़ी थी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि कार में अचानक अपने आप आग लग गई जिसमें पूरी गाड़ी जल कर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें