फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: पुणे में बिना दर्शकों के खेली जाएगी वन-डे सीरीज, महाराष्ट्र सरकार ने दी हरी झंडी

Sat, 27 Feb 2021 08:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सशर्त अनुमति के बाद महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन अब सीरीज की तैयारी में जुट गया है। 23 मार्च से 28 मार्च के बीच तीन वन-डे मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली वन-डे श्रृंखला के लिए महाराष्ट्र सरकार ने सशर्त अनुमति दे दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की इजाजत के बाद मार्च के अंत में पुणे में तीन मैचों की सीरीज के दौरान स्टेडियम खाली ही रहेंगे। यह सीरीज बिना के खेली जाएगी। दरअसल, अहमदाबाद में आखिरी टेस्ट मैच के बाद यहीं पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज भी खेली जानी है, इसके बाद दोनों टीम पुणे रवाना होगी, जहां तीन मैच की वन-डे श्रृंखला का कार्यक्रम तय था, लेकिन महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना प्रकोप के कारण शहर में आयोजन का खतरा मंडरा रहा था।

 

विज्ञापन

प्रदेश में रोजाना कोरोना महामारी के आठ हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। अमरावती में लॉकडाउन को बढ़ाकर 8 मार्च तक कर दिया गया है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मकसद से अमरावती संभाग के चार अन्य जिले अकोला, वाशिम, बुलढाणा और यवतमाल में भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

फिलहाल चार मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रहा है। सीरीज का अंतिम मैच भी अहमदाबाद में ही होना है। अगर भारत उसे जीतता या ड्रॉ खेलता है तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में सीट पक्की होगी। टीम इंडिया के  हारने पर ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई कर जाएगा। 4 मार्च से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। 12 से 20 मार्च के बीच पांच मैच की टी-20 श्रृंखला भी संपन्न हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें