फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी को राहत: कलकत्ता हाईकोर्ट ने तारपोलिन घोटाले में कार्रवाई पर लगाई रोक

Mon, 04 Oct 2021 11:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता

सार

हाईकोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि इस केस को राजनीतिक आधार पर दर्ज करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
 
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलक्कता हाईकोर्ट ने बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी व उनके भाई सौमेंदु को कथित तारपोलिन घोटाला मामले में राहत दे दी। हाईकोर्ट ने इस केस में निचली अदालत में आगे कार्रवाई पर रोक लगा दी।

विज्ञापन

जस्टिस कौशिक चंद्र ने मामले में अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा कि इस आपराधिक केस को राजनीतिक आधार पर दायर करने की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने आदेश दिया कि मेदिनीपुर जिले के कौंतेय पूरबा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में चल रहे इस मामले में आगामी दुर्गा पूजा अवकाश के छह सप्ताह बाद तक आगे सुनवाई पर रोक रहेगी। इसके साथ ही जस्टिस चंद्र ने प्रतिवादी पक्ष को कहा कि वह पूजा अवकाश के दो सप्ताह बाद जवाबी हलफनामा दायर कर सकता है। इसके एक सप्ताह याचिकाकर्ता भी इस पर अपना जवाब दायर कर सकते हैं।
हाईकोर्ट ने सुवेंदु व कौंतेय नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सौमेंदु की याचिका पर यह राहत दी। दोनों ने अपनी याचिका में उनके खिलाफ कौंतेय पुलिस थाने में दायर केस खारिज करने का आग्रह किया है। कोर्ट ने मामले में पूजा अवकाश के चार सप्ताह बाद फिर सुनवाई शुरू करने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें