फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफे कॉफी डे मालिक वी जी सिद्धार्थ ने की खुदकुशी, 36 घंटे बाद नेत्रावती नदी से शव मिला

Wed, 31 Jul 2019 11:05 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वीजी सिद्धार्थ - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दामाद और मशहूर कैफे चेन सीसीडी (कैफे कॉफी डे) के मालिक वीजी सिद्धार्थ के गायब होने के 36 घंटे बाद उनका शव मिला है। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ का शव मंगलुरू के हौजी बाजार के पास नेत्रावती नदी के किनारे से बरामद हुआ है।

विज्ञापन



मंगलूरू पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने कहा, 'हमें शव आज सुबह मिला। इसकी पहचान के लिए परिवार वालों को पहले ही सूचित किया जा चुका है। हम शव को वेनलॉक अस्पताल में स्थानांतरित कर रहे हैं। हम आगे की जांच जारी रखेंगे।'
 


बता दें, सिद्धार्थ पिछले 36 घंटे से लापता थे। उनके लापता होने से पहले उनके मोबाइल फोन पर आयकर विभाग की दर्जनों कॉल आई थीं। इसके अलावा कर्नाटक के ही दो उद्योगपति भी फोन पर लगातार उनके संपर्क में रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पांच लाख लेकर आए थे मुंबई, आज CCD के मालिक के पास है 8200 करोड़ रुपये की संपत्ति
विज्ञापन


पुलिस को यह भी मालूम चला था कि पिछले सप्ताह वीजी सिद्धार्थ की कुछ लोगों के साथ बैठक हुई थी। यह बैठक घर या दफ्तर में नहीं, बल्कि किसी अन्य जगह रखी गई। मंगलुरू पुलिस को वीजी सिद्धार्थ के फोन की जांच में यह जानकारी मिली थी। पुलिस ने मंगलवार को सिद्धार्थ के बंगलुरू स्थित दफ्तर में पूछताछ की थी।

यह भी पढ़ें: कैफे कॉफी डे मालिक वी जी सिद्धार्थ के खिलाफ कानून के तहत हुई जांच: आयकर विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें