फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर पहुंचे लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी, पैरा कमांडो बटालियन के साथ लगाएंगे गश्त

Wed, 31 Jul 2019 11:01 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एस एस धोनी
विज्ञापन

भारतीय प्रादेशिक सेना में मानद उपाधि पाए लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी श्रीनगर पहुंच गए हैं। धोनी 15 दिन की अवधि में प्रादेशिक सेना की बटालियन के साथ पेट्रोलिंग में हिस्सा लेंगे। धोनी की पोस्टिंग कश्मीर में विक्टर फोर्स के साथ होगी।

विज्ञापन


धोनी ने इसी पोस्टिंग की मांग की थी, जिसे आर्मी मुख्यालय की ओर से मंजूर कर लिया गया है. वो 31 जुलाई से 15 अगस्त तक कश्मीर में रहेंगे। धोनी पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी करेंगे, वह जवानों के साथ रहेंगे।

टीम इंडिया को दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय प्रादेशिक सेना में शामिल हैं। धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान किया गया है। उन्हें यह रैंक भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में मिली है। उन्होंने आगरा में पैरा-रेजिमेंट में दो सप्ताह का प्रशिक्षण भी किया है। धोनी फिलहाल भारतीय सेना के साथ कश्मीर में तैनात हैं और अपनी रेजिमेंट में पेट्रोलिंग समेत अन्य काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें