फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला: दर्शन के लिए आम लोगों से लेकर VIPs तक होड़, जानें कौन-कौन से राज्यों का मंत्रिमंडल पहुंचेगा अयोध्या

Wed, 24 Jan 2024 05:00 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अयोध्या में रामलला के विराजमान होते ही आम से लेकर खास तक में दर्शन की होड़ मची हुई हैं। कई राज्यों की कैबिनेट राम मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं। असम और महाराष्ट्र कैबिनेट फरवरी माह में दर्शन के लिए अयोध्या जाएगी। 
विज्ञापन
रामलला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला 500 साल के लंबे इंतजार के बाद विराजमान हो गए हैं। 'रामोत्सव' के बाद से ही अयोध्या में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालात यह है कि अयोध्या में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ कुछ वर्षों पहले अयोध्या वीरान दिखा पड़ती थी तो वहीं आज की अयोध्या में 24 घण्टे राम भक्तों की चहलकदमी दिखाई देती है। अयोध्या के बाजार अब जगमग हो उठे हैं। इसी बीच, आम से लेकर खास में रामलला के दर्शन करने की होड़ मची हुई है। कई राज्यों की कैबिनेट भी अयोध्या जाने को बेताब हैं। मंगलवार को असम सरकार ने बैठक के दौरान फैसला किया कि 22 फरवरी को असम कैबिनेट अयोध्या राम मंदिर जाएगी। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र कैबिनेट करेगी रामलला के दर्शन
वहीं बुधवार को महाराष्ट्र के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र कैबिनेट के सदस्य फरवरी माह के पहले सप्ताह में रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। इस दौरे की संभावित तारीख पांच फरवरी बताई जा रही है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र कैबिनेट में 29 सदस्य हैं। सीएम एकनाथ शिंदे, राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार भी जाएंगे। 

फरवरी को जाएंगे रामलला के दर्शन करने- फडणवीस
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक पहले महाराष्ट्र शिंदे ने रविवार को कहा था कि वह कैबिनेट सहयोगियों के साथ-साथ राज्य के विधायकों और लोकसभा सांसदों को अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए जाने की योजना बना रहे हैं। इसलिए वह प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। साथ ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि वह राम सेवा के लिए फरवरी में अयोध्या जाएंगे। 
विज्ञापन


असम कैबिनेट करेगी 'राम' के दर्शन
सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारत के लोगों को हार्दिक बधाई। इसको लेकर सभी लोग उत्साहित हैं। असम की कैबिनेट 22 फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें