फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ राज्यों में कोरोना वायरस: कैबिनेट सचिव बोले- दिशा-निर्देशों के पालन में ढिलाई मंजूर नहीं

Sat, 27 Feb 2021 05:16 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने शनिवार को तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिवों के साथ कोरोना वायरस के मामलों की समीक्षा करने के लिए एक एक उच्च स्तरीय बैठक की।

विज्ञापन


इन राज्यों द्वरा की जा रही निगरानी को कम न करने, कोविड-उपयुक्त व्यवहार लागू करने और उल्लंघनकर्ताओं के साथ दृढ़ता से निपटने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि इन राज्यों में पिछले एक सप्ताह में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई है।

ऐसे में इन राज्यों को तेजी से फैलने वाले संक्रमण की घटनाओं के संबंध में प्रभावी निगरानी करने के लिए कहा गया। गौबा ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यथासंभव प्रयास किए जाएं, ताकि पिछले साल साझा प्रयासों के चलते मिली सफलता बेकार न हो।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी राज्य सतर्कता के साथ कड़ाई से नियमों का पालन कराएं। टेस्टिंग की जाए, कोरोना गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित हो और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

 

गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि भारत में कुल कोविड-19 के सक्रिय केस 1,59,590 हैं जो कुल संक्रमणों का 1.44% है। छह राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात ने 24 घंटे के अंतराल में नए मामलों में वृद्धि दर्ज की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें