ओडिशा में शनिवार को कैबिनेट फेरबदल का एलान किया गया। इसके मद्देनजर राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, रविवार दोपहर 12 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, सभी मंत्रियों की जगह अब नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि, उन चेहरों के नामों की जानकारी अब तक नहीं दी गई है। ऐसे में आज राजभवन में ही उनके बारे में पता चल पाएगा।
इससे पहले राज्य में 2019 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इसमें नवीन पटनायक की पार्टी बीजद को 112 सीटें मिली थीं। इसके अलावा भाजपा को 23, कांग्रेस को नौ और लेफ्ट को एक सीट से संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के नाम भी हुई थी। राज्य में विधानसभा की कुल 146 सीटें हैं।
विज्ञापन
वहीं, हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में भी बीजद ने जीत का परचम लहराया था। बीते साल दिसंबर में बीजद विधायक किशोर मोहंती के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। पार्टी ने उपचुनाव में किशोर मोहंती की पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा था।
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने शनिवार को घोषणा की कि 23 विभागों और राज्य के स्वामित्व वाले निगमों में सलाहकारों और अध्यक्षों के कार्यालय काम करना बंद कर देंगे।