फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-दक्षिण कोरिया के बीच पर्यटन समझौते को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Fri, 02 Nov 2018 05:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय कैबिनेट ने पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत और दक्षिण कोरिया के बीच समझौते (एमओयू) को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


एमओयू के मुख्य उद्देश्यों में पर्यटन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार, पर्यटन से संबंधित जानकारी व आंकड़ों के आदान-प्रदान को बढ़ाना और होटलों व टूर ऑपरेटर्स सहित पर्यटन हितधारकों के बीच सहयोग को प्रोत्साहन देना शामिल है। इसके तहत मानव संसाधन विकास में सहयोग के लिए कार्यक्रमों की शुरुआत, पर्यटन और आतिथ्य सत्कार के क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहन, दोतरफा पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए टूर ऑपरेटरों/मीडिया/जनमत निर्माताओं की यात्राओं का आदान प्रदान करना शामिल है। 

विज्ञापन

झारसुगुडा एयरपोर्ट का नाम बदलने को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ओडिशा के झारसुगुडा एयरपोर्ट का नाम ‘वीर सुरेंद्र साई एयरपोर्ट’ करने को मंजूरी दे दी। वीर सुरेंद्र साई ओडिशा के जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी थे। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और ओडिशा सरकार ने संयुक्त रूप से इस एयरपोर्ट का निर्माण कराया है। पीएम ने एयरपोर्ट का 22 सितंबर को उद्घाटन किया था। झारसुगुडा एयरपोर्ट को नया नाम देने से ओडिशा सरकार की पुरानी मांग और स्थानीय लोगों की आकांक्षाएं पूरी होंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें