फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट को मिले चार नए जज, कुल संख्या 28 हुई

Fri, 02 Nov 2018 05:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट को चार नए जज मिल गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में जजों को नियुक्त करने संबंधी कॉलेजियम की सिफारिश पर मुहर लगा दी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों पर 48 घंटे के भीतर सरकार ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमआर शाह, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस हेमंत गुप्ता, गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी और त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अजय रस्तोगी को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इन चार जजों की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 28 हो जाएगी। वर्तमान नियम के तहत सुप्रीम कोर्ट में अधिकतम 31 जज हो सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें