गृह मंत्रालय (MHA) आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले किसी भी समय CAA नियमों को अधिसूचित कर सकता है। CAA नियम अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न का शिकार हुए अल्पसंख्यकों के भारतीय नागरिकता आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है।
गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी को तीन महीने या नियमित पदाधिकारी के शामिल होने तक महानिदेशक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।