फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: भाजपा चलाएगी 10 दिन का विशेष अभियान, पहुंचेगी तीन करोड़ परिवारों तक

Sat, 21 Dec 2019 06:01 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर जनता को जागरूक करने के लिए भाजपा देशभर में अभियान चलाएगी। शनिवार को भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने इसका एलान किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पर विपक्ष और मुख्यतः कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। यादव ने कहा पार्टी विपक्ष की भ्रम और झूठ की राजनीति का जवाब देने के लिए 10 दिनों का एक विशेष अभियान चलाएगी और तीन करोड़ से ज्यादा परिवार से संपर्क करेगी ।

विज्ञापन




उन्होंने संवाददाताओं से कहा  नागरिकता संशोधन अधिनियम पर विपक्ष और मुख्यतः कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है । विपक्ष द्वारा भ्रम और झूठ की राजनीति की जा रही है, उसका हम जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2003 में बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने की अपील की थी?
विज्ञापन


भाजपा नेता ने पूछा कि क्या कांग्रेस देश में आगजनी का और उपद्रव का समर्थन करती है? क्या एक प्रमुख विपक्षी दल इस विषय पर भारत के बाहर दूतावास पर प्रदर्शन करता है, क्या वो इस नीति को उचित मानते हैं? यादव ने कहा कि भाजपा का मानना है कि नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हुए अनेक लोगों को नयी आशा, विश्वास, सुरक्षा, आस्था, गरिमापूर्ण जीवन देने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

उन्होंने कहा हमारी पार्टी ने तय किया है कि आने वाले 10 दिनों में एक विशेष अभियान चलाकर घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के संदर्भ में तीन करोड़ से ज्यादा परिवार से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा महासचिव ने कहा कि इस कानून के पक्ष में हर जिले में रैली और सभा की जाएंगी। 250 से ज्यादा स्थानों पर पार्टी पत्रकार वार्ता करेगी उन्होंने यह भी कहा कि आज देश के 1,101 शिक्षाविदों ने अपने हस्ताक्षर के द्वारा इस कानून का समर्थन किया है। अनेक विश्वविद्यालयों से इस संदर्भ में पत्र प्राप्त हुए हैं ।

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें