फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: दो पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में पेट्रोल पंप से टकराई बस, शादी में जा रहे 35 यात्रियों में से 20 घायल

Thu, 27 Aug 2026 01:49 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोच्चि।

सार

केरल के एर्नाकुलम में करीब 35 यात्रियों से भरी बस दोपहिया वाहन को बचाने के दौरान पेट्रोल पंप से टकराकर पलट गई। हादसे में बच्चों और बुजुर्गों समेत कम से कम 20 लोग घायल हुए। 
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कुर में लगभग 35 यात्रियों को ले जा रही एक टूरिस्ट बस पेट्रोल पंप के किनारे से टकरा गई, जिससे कम से कम 20 लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बस ने अचानक सड़क पर मुड़े एक दोपाहिया वाहन से बचने के लिए दिशा बदली थी। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा? 
बस में कलाडी का एक ग्रुप सवार था जो शादी में शामिल होने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बच्चों और बुज़ुर्गों समेत कई यात्री घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज में एक दोपहिया वाहन चालक को बिना सामने से आ रहे यातायात को देखे अचानक दाईं ओर मुड़ते हुए दिखाया गया है।

पुलिस ने क्या बताया? 
पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि बस ड्राइवर ने दोपहिया वाहन चालक से टकराने से बचने के लिए ब्रेक लगाए और बस को मोड़ा, जिसके बाद बस सड़क से उतरकर पेट्रोल पंप के किनारे से टकरा गई।पेट्रोल स्टेशन के पास खड़ा एक और दोपहिया वाहन भी बस के रास्ते में था, लेकिन उसका चालक बिना टकराए बच निकला।
विज्ञापन


टक्कर के बाद बस पलट गई, जिससे कई यात्री फंस गए या घायल हो गए। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। वहीं, घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई गईं।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने कहा कि अगर बस में लगभग 35 लोग सवार थे और हादसा व्यस्त सड़क पर हुआ था, तो इसमें और ज्यादा लोगों की जान जा सकती थी या ज्यादा लोग घायल हो सकते थे। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर बस पेट्रोल पंप से टकराई, वहां वाहनों और लोगों की कमी के कारण और ज्यादा लोगों को चोट लगने से बचाव हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उन हालात का पता लगा रही है जिनकी वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें