छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हैदराबाद जैसी दरिंदगी की आशंका जताई जा रही है। यहां पुलिस को 20 से 30 साल की एक युवती का जला हुआ शव मिला है। पुलिस को शक है कि यह मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पशु चराने वाले एक व्यक्ति ने गोपालपुर मुर्का बांध के पास इस शव को देखा। ऐसा लग रहा है कि युवती की मौत दो से तीन दिन पहले हुई है।