बुराड़ी में 11 लोगों की मौत मिस्ट्री
- फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी केस मामले में दिन पर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। 11 लोगों की मौत के मामले में अब नई बात सामने आई है। जानाकरी के मुताबिक जिस कान्ट्रैक्टर ने भाटिया परिवार के घर में 11 पाइप व लोहे की 11 ग्रिल लगवाए थे उसकी बेटी ही तांत्रिक है। भाटिया परिवार इस कान्ट्रैक्टर की बेटी के संपर्क में था। 7 जुलाई को ललित इस तांत्रिक से मिलने वाला था। लेकिन उससे पहले ही पूरे परिवार की मौत हो गई।
शुक्रवार को पुलिस ने तांत्रिक महिला से पूछताछ भी की है। यह महिला गीता माता नाम से मशहूर है और कान्ट्रैक्टर कुंवरपाल सिंह की बेटी है। कुंवपाल सिंह ने ही ललित का मकान बनाया था। पुलिस से हुई पूछताछ में गीता ने झाड़-फूंक और तंत्र विद्या से इंकार किया है। गीता ने पुलिस से कहा कि वह सिर्फ अपने घर में काली माता की पूजा करती है।
गीता ने कहा कि उसका भाटिया परिवार से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कभी गीता के परिवार से नहीं मिली है। लेकिन वह एक बार अपने पिता कुंवरपाल सिंह के साथ ललित से मिलने उसके घर गई थी लेकिन तब ललित घर पर नहीं था। वहीं एक बार ललित भी उससे मिलने उनके घर आया था लेकिन तब वह घर पर नहीं थी। क्राइम ब्रांच का कहना है कि जो सवाल गीता से किए गए हैं वही सवाल उसके पिता कुंवरपाल से पूछे जाएंगे।
भाटिया परिवार की रिश्तेदार ने कहा कि यह स्टूल बच्चों की पढ़ाई के लिए घर पर लाए गए थे। क्योंकि बच्चे घर पर ट्यूशन पढ़ते थे। उन्होंने कहा कि परिवार में चुंड़ावत उपनाम का इस्तेमाल किया जाता है। केवल प्रतिभा और उनकी बेटी ही भाटिया उपनाम लगाती थीं। उन्होंने कहा कि वह पूरे परिवार को काफी करीब से जानती थीं और ऐसा कभी भी नहीं लगा कि पिरवार के लोग किसी तंत्र मंत्र के संपर्क में थे।