फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: मल्लिकार्जुन खरगे ने 24 मई को बुलाई बैठक, कर्नाटक के बाद अब इन राज्यों के विधानसभा चुनावों पर नजर

Sun, 21 May 2023 09:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी विधानसभा चुनावों पर रणनीति बनाने के लिए 24 मई को तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अपने नेताओं की बैठक बुलाई है। हर राज्य के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक होगी।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में शानदार जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस अगले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। अगले कुछ महीनों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर पार्टी ने 24 मई को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। तेलंगाना और मिजोरम में भी अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में यहां वह कर्नाटक की रणनीति को दोहराने की कोशिश कर सकती है।

विज्ञापन


हर राज्य के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी विधानसभा चुनावों पर रणनीति बनाने के लिए 24 मई को तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अपने नेताओं की बैठक बुलाई है। हर राज्य के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक होगी।



कम नहीं चुनौतियां
राजस्थान में कांग्रेस को सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच जारी विवाद से निपटना है तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के शीर्ष पद पर दावा ठोक रहे राज्य के मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच भी खुली लड़ाई है। तेलंगाना में भी राज्य इकाई के प्रमुख रेवंत रेड्डी को अन्य नेताओं से अंदरूनी कलह का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एकजुट चेहरा पेश करने की जरूरत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी को अब भाजपा के खिलाफ एकजुट चेहरा पेश करने की जरूरत है, जैसा कि हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और कुछ अन्य राज्यों में किया गया। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पार्टी का सीधा मुकाबला भाजपा से है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस, भाजपा और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उमीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें