फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bullet Train: अहमदाबाद-मुंबई बुलेट कॉनकोर्स स्तरीय स्लैब का काम पूरा, NHSRCL ने दी यह जानकारी

Tue, 17 Oct 2023 07:31 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

कालूपुर में अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के लिए एक स्टेशन के कॉनकोर्स स्तरीय स्लैब का निर्माण पूरा हो गया है। एनएचएसआरसीएल की विज्ञप्ति में कहा गया कि दो प्लेटफॉर्म वाला यह स्टेशन जमीन से 33.73 मीटर की ऊंचाई पर होगा।
विज्ञापन
NHSRCL (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालूपुर में अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के लिए एक स्टेशन के कॉनकोर्स स्तरीय स्लैब का निर्माण पूरा हो गया है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। एनएचएसआरसीएल की विज्ञप्ति में कहा गया कि दो प्लेटफॉर्म वाला यह स्टेशन जमीन से 33.73 मीटर की ऊंचाई पर होगा। जो पश्चिम रेलवे के मौजूदा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10,11 और 12 के ऊपर 38 हजार वर्ग मीटर में फैला होगा। इसमें कहा गया है कि बुलेट ट्रेन स्टेशन के कॉनकोर्स का 435 मीटर लंबा स्लैब पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


एनएचएसआरसीएल ने कहा कि परिवहन के अन्य साधनों के साथ बुलेट ट्रेन स्टेशन का निर्बाध एकीकरण सुनिश्चित करने के लिए, मौजूदा रेलवे स्टेशन के पूर्व की ओर यात्री परिवहन के लिए एक एकीकृत भवन की योजना बनाई गई है। बुलेट ट्रेन स्टेशन का डिजाइन शहर के समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक लोकाचार पर आधारित है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसकी छत पर सैकड़ों पतंगों के एक कैनवास को दर्शाया गया है, जबकि सामने के हिस्से में सिदी सैयद मस्जिद की जाली खिड़की के जटिल जाली काम से प्रेरित एक पैटर्न है। हाल ही में घोषणा की थी कि महत्वाकांक्षी परियोजना के गुजरात के लिए आवश्यक सभी भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। गुजरात में जमीन का आखिरी टुकड़ा सितंबर में सूरत जिले के कथोर गांव में अधिग्रहित किया गया था।

सरकार का लक्ष्य 2026 तक गुजरात में सूरत-बिलिमोरा खंड पर हाई स्पीड ट्रेन शुरू करने का है। 88,000 करोड़ रुपये के जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी द्वारा वित्त पोषित इस परियोजना को सितंबर 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन जापानी पीएम शिंजो आबे द्वारा लॉन्च किया गया था। बुलेट ट्रेन द्वारा मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किमी की दूरी लगभग साढ़े तीन घंटे में तय करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें