फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर आया सांड, हादसे का शिकार होने से बची 'गतिमान'

Tue, 03 May 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
आगरा से निजामुद्दीन लौट रही सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस रैपुरा जाट के समीप रेल लाइन पर सांड से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई।
विज्ञापन


हादसे में सांड की मौत हो गई और वह इंजन में फंस गया। रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने गांववासियों की मदद से सांड़ को इंजन से निकाला। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।

देश की सबसे तेज स्पीड से चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस सोमवार शाम को आगरा से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए चली थी। कीठम रेलवे स्टेशन निकलने के बाद रैपुरा जाट के समीप अचानक ट्रैक पर सांड आ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रैपुरा जाट के समीप इंजन में फंसा सांड

ट्रेन की स्पीड काफी तेज होने के चलते सांड ट्रैक से नहीं हट सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके बाद सांड इंजन में ही फंसकर मर गया। चालक ने ट्रेन को रोक दिया।

सूचना पर पहुंची रेलकर्मी और स्थानीय ग्रामीणों ने इंजन में फंसे सांड़ को बमुश्किल इंजन से बाहर निकाला। इसके बाद करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

06.40 बजे स्टेशन से पास हुई गतिमान
गतिमान एक्सप्रेस का शाम को जंक्शन रेलवे स्टेशन से पास करने का समय 6:22 बजे का है। दुर्घटना के चलते गतिमान एक्सप्रेस सोमवार शाम को करीब 18 मिनट देरी से 6:40 बजे जंक्शन को क्रास कर पाई।

वर्जन
आगरा से निजामुद्दीन जाते समय गतिमान एक्सप्रेस किसी जानवर से टकरा गई थी। इसके चलते ट्रेन करीब 15-20 मिनट खड़ी रही। 
भूपिंदर ढिल्लन
- जनसंपर्क अधिकारी, आगरा मंडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें