फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र : पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ से ज्यादा लोगों का रोजगार लील गया कोविड-19, अब सुधर रही स्थिति

Tue, 15 Mar 2022 05:08 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी एक सवाल के जवाब में लोकसभा में बताया कि देश में कोविड महामारी से पहले पर्यटन उद्योग से 3.8 करोड़ लोग जुड़े थे। पहली लहर में 1.45 करोड़, दूसरी लहर में 52 लाख और तीसरी लहर में 18 लाख लोगों को रोजगार खोना पड़ा। 
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड संक्रमण का भारत में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों पर सबसे भयावह असर हुआ है। संक्रमण की वजह से देश के 2.15 करोड़ से ज्यादा लोगों का रोजगार छिन गया। कोविड की पहली लहर में ही देश में पर्यटकों की आवक 93 फीसदी तक घट गई थी। इसके बाद दूसरी लहर में 79 फीसदी पर्यटक कम आए, तो तीसरी लहर में 64 फीसदी कम पर्यटक आए।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी एक सवाल के जवाब में लोकसभा में बताया कि देश में कोविड महामारी से पहले पर्यटन उद्योग से 3.8 करोड़ लोग जुड़े थे। पहली लहर में 1.45 करोड़, दूसरी लहर में 52 लाख और तीसरी लहर में 18 लाख लोगों को रोजगार खोना पड़ा। 

पांच लाख पर्यटकों का वीजा शुल्क माफ
सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत भ्रमण के लिए आने वाले पहले पांच लाख अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का वीजा शुल्क माफ करने का फैसला किया है।

हवाई किराये में छूट
नेशनल कांफ्रेंस के सांसद फारुक अब्दुल्ला के सवाल पर रेड्डी ने कहा, सरकार पहले से ही उड़ान योजना के तहत पर्यटन स्थलों की हवाई किराये पर अनुदान दे रही है।
विज्ञापन


18,691 जल निकायों पर अतिक्रमण
देश में पहली बार की गई जल निकायों की गणना के अनुसार कुल 9.45 लाख जल निकायों में 18,691 पर अतिक्रमण पाया गया। जल शक्ति राज्यमंत्री विश्वेश्वर टूडू ने राज्यसभा में बताया, सबसे अधिक 8,366 जल निकायों पर अतिक्रमण तमिलनाडु में मिला, जबकि आंध्र प्रदेश में 3920 पर, व तेलंगाना में 3032 पर अतिक्रमण पाया गया।

ईएसआईसी के दायरे में आएंगे फुटकर और ठेके पर काम करने वाले श्रमिक
केंद्रीय श्रममंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि फुटकर और ठेके पर काम करने वाले लोगों को ईएसआईसी के दायरे में लाया जाएगा। लोकसभा में शून्यकाल में आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने सरकार से ईएसआईसी के लाभ के लिए वेतन का दायरा मौजूदा 21 हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।

केंद्र ने जनवरी 2017 में कर्मचारियों के प्राथमिक से तृतीयक तक पात्रता के नियमों में बदलाव कर वेतन सीमा को 15 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये कर दिया था। यादव ने कहा, सामाजिक सुरक्षा संहिता को लागू करने के बाद संगठित क्षेत्रों के साथ ही असंगठित, फुटकर और ठेके पर काम करने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। 

राज्यसभा चार दिन नहीं, अब 21 को बैठक
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बताया कि 17-18 मार्च को सदन में होली अवकाश के चलते बैठक नहीं होगी। इसके बाद दो दिन सप्ताहांत की वजह से सदन नहीं चलेगा। अगली बैठक 21 को होगी। नायडू ने बताया, कोविड व अन्य वायरसों की रोकथाम के लिए राज्यसभा के चैंबरों में सी-बैंड अल्ट्रावायलेट उपकरण लगाए हैं। इन्हें सीएसआईआर-सीएसआईओ ने तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें