कोरोना महामारी में लगातार दूसरे साल सरकार ने आम बजट में सेहत पर जोर दिया। कोविड-19 संक्रमण से ठीक हुए लोगों को दिमागी तौर पर मजबूत बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए।
20 हजार करोड़ पोषण व सक्षम आंगनबाड़ी के लिए
कोरोना योद्धाओं की सम्मान निधि घटाई
कोरोना योद्धाओं की सम्मान निधि के बजट में कटौती हुई है। पिछले वर्ष यह 813.60 करोड़ रुपये था जो इस बार 226 करोड़ रुपये रह गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत कोरोना योद्धा के निधन पर उनके परिजनों को 50 लाख रुपये तक की सम्मान निधि दी जाती है। इस बार फ्रंटलाइन वर्कर्स व स्वास्थ्य कर्मचारियों के टीकाकरण को लेकर भी बजट नहीं दिया है। 2020 में यह बजट 136 करोड़ रुपये था।
यह बदलाव अहम
मेडिकल कॉलेज विस्तार व हर राज्य में एम्स के लिए 3000 करोड़ बढ़ाये
मेडिकल कॉलेज के विस्तार और हर राज्य में एक एम्स बनाने के लिए तीन हजार करोड़ रुपये का बजट बढ़ाया गया है। पिछले वर्ष इस प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिए सात हजार करोड़ रहा बजट इस बार बढ़ाकर 10 हजार करोड़ किया गया है।