फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बुद्धदेव के निधन की खबर से हूं मर्माहत, श्रद्धांजलि देने के लिए घर जाएंगी सीएम ममता बनर्जी

Thu, 08 Aug 2024 12:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

जानकारी के मुताबिक बुद्धदेव के निधन की खबर मुख्यमंत्री को प्रशासनिक सूत्रों से मिली। फिर उन्होंने अपने दो कैबिनेट सहयोगियों को बुद्धदेव के घर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
बुद्धदेव भट्टाचार्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को अंतिम श्रद्धांजलि देंगी। अपने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं। मैं पिछले कई दशकों से पहचानती थी और विगत कई वर्षों से जब भी वे बीमार होते मैं उनके घर गई हूं। इस समय मैं बहुत दुखी महसूस कर रही हूं। इस शोक के समया में मीरा दी और सुचेतन के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उनका गुरुवार को झाड़ग्राम जाने का कार्यक्रम है। दोपहर को दौरे पर निकलने से पहले ममता बुद्धदेव के अंतिम दर्शन करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व मुख्यमंत्री की अंतिम यात्रा में पूरे सम्मान के साथ सहयोग करेगी। ममता ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार की ओर से इस मामले की निगरानी के लिए दो मंत्रियों अरूप विश्वास और फिरहाद हकीम को काम सौंपा है।

जानकारी के मुताबिक बुद्धदेव के निधन की खबर मुख्यमंत्री को प्रशासनिक सूत्रों से मिली। फिर उन्होंने अपने दो कैबिनेट सहयोगियों को बुद्धदेव के घर जाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा, हम उनकी अंतिम यात्रा में राज्य सरकार की ओर से पूरा सम्मान और समर्थन देंगे। उनकी पार्टी के निर्णय के अनुसार, वे उन्हें अंतिम संस्कार के लिए जहां भी ले जाना चाहते हैं, उनकी उचित देखभाल करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। अगर वे उन्हें रवीन्द्र सदन, नंदन या विधानसभा ले जाना चाहते हैं, तो हम अपना पूरा समर्थन देंगे। मैं घर पर जाकर उनके अंतिम दर्शन करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें