बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर भी अब भगवा हो गए हैं। रविवार को यूपी के बदायूं में आंबेडकर की जिस नई प्रतिमा का अनावरण किया गया वह भगवा है। खुद बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने इसका अनावरण किया था। इसको लेकर शहर में चर्चा है।
गौतम का कहना है कि प्रतिमा का रंग भगवा नहीं है, बल्कि भगवान बुद्ध के वस्त्र जैसा है। शुक्रवार की रात ग्राम दुगरैय्या के पार्क में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी थी। इस पर लोगों ने जमकर हंगामा किया था।
हालांकि जब इस मामले पर विवाद हुआ को बीएसपी नेता हिमेंद्र गौतम ने बाबा साहब की प्रतिमा को दोबारा नीले रंग से रंग दिया। आपको बता दें कि बदायूं-बरेली जाम करने की कोशिश की गई थी। दुगरैय्या निवासी कालीचरण की तहरीर पर दलित नरेश पुत्र इंद्रजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पार्क में आंबेडकर की नई प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया।
कुंवरगांव थाने के एसओ प्रदीप कुमार यादव ने अपने एक परिचित सिपाही के जरिये आगरा से डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा मंगाई। प्रतिमा स्थापित करने से पहले बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम को दिखाई गई जिस पर उन्होंने अपनी सहमति दे दी।