फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर 2.19 करोड़ के सोना पकड़ा, एक तस्कर को भी दबोचा

Wed, 24 Jan 2024 06:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, कोलकाता
विज्ञापन
Gold - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

बीएसएफ के जवानों ने भारत-बंगाल सीमा पर एक बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया। दक्षिण बंगाल सीमांत पर नदिया जिले में जवानों ने एक तस्कर को 2.19 करोड़ के सोने के बिस्कुट और ईटों के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए तस्कर व जब्त सोने को कस्टम विभागको आगे की कानूनी कार्रवाही के लिए सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण बंगाल सीमान्त के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी एके आर्य ने बताया कि सीमा चौकी विजयपुर, 32वीं वाहिनी, बीएसएफ को जानकारी मिली थी कि नदिया जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोने की तस्करी होने वाली है। सूचना आधार पर सीमा चौकी विजयपुर के जवानों ने सीमा से तकरीबन एक किलोमीटर पीछे सुनियोजित घात लगाया। मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब 12.30 बजे जवानों को एक संदिग्ध साइकिल पर आता दिखा। जवानों ने उसे रोक कर उसकी तलाशी ली। उसके कमर से बंधे एक कपडे की बेल्ट 19 सोने के बिस्किट और एक सोने की ईंट बरामद हुई। 

इसके बाद जवानों ने तस्कर को हिरासत में लेकर सोने लिया। तस्कर इन सोने के बिस्कुटों व सोने की ईंट को बांग्लादेश से भारत में तस्करी का प्रयास कर रहा था। जब्त सोने का वजन 3.56 किलोग्राम है और अनुमानित कीमत 2,19,61,200 रुपए है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मिथुन बिस्वास, जिला नदिया, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।
विज्ञापन


आर्य ने बताया कि गिरफ्तार पकडे गए तस्कर ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह सोने तस्करी में पिछले कुछ दिनों से लिप्त है। वह विजयपुर गांव के ही रहने वाले दो व्यक्तियों के लिए काम करता है। आज उसके साथ उसके दो अन्य सहयोगी भी थे, जोकि लाईन मेन का काम कर रहे थे। ये सामान उसने बांग्लादेश के नस्तीपुर गांव के रहने वाले शिंटो मंडल से लिया था और उसको यह सोना गांव के किसी अज्ञात व्यक्ति को सौंपना था, लेकिन बीएसएफ ने रस्ते में ही उसको सोने के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए तस्कर व जब्त सोने को कस्टम विभाग, बानपुर को आगे की कानूनी कार्रवाही के लिए सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें