फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीएसएफ के जवानों ने युवती को मारी गोली

Sat, 23 Jul 2016 05:06 AM IST
एजेंसी/ अगरतला
विज्ञापन
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में शुक्रवार को बीएसएफ की फायरिंग में 24 साल की एक युवती की मौत के बाद बवाल हो गया। भड़के लोगों ने बीएसएफ की कई चौकियों में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि बीएसएफ के जवानों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे गोली मार दी। वहीं, पुलिस के मुताबिक बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास पशु तस्करों पर गोली चलाई थी, जो युवती को लग गई।  

पुलिस ने बताया कि बीएसएफ की एक टीम ने गश्त करते समय तारापुर गांव में कुछ लोगों को पशुओं को तस्करी कर बांग्लादेश ले जाते देखा और उन्हें रुकने को कहा। इसके बाद भी वे सीमा की तरफ बढ़ते रहे जिस पर बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


बाद में करीब जाने पर बीएसएफ जवानों को पता चला कि गोली युवती को लगी और उसकी मौत हो चुकी है। घटना के बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने युवती की पहचान 24 वर्षीय माया खातून के रूप में की।

एसपी उत्तम भौमिक के अनुसार, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने धनपुर सीमा पर स्थित बीएसएफ की चौकियों पर हमला बोल दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। सिपाहीजला एसपी अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ क्षेत्र में मौजूद हैं और हालात अब नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें